हेमकुंड साहिब यात्रा: अंतिम चरण में पहुंची भक्तों की भीड़, 2 लाख का आंकड़ा नजदीक
चमोली:- अन्य वर्षों की तरह इस साल भी उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। हेमकुंड पहुंचे श्रद्धालुओं का आंकड़ा करीब 2 लाख पहुंचने वाला है, अब इस बार यहां की यात्रा के लिए चंद दिन ही बचे हैं।
इस साल 25 मई को शुरू हुई हेमकुंड साहिब की यात्रा पर मंगलवार 24 सितंबर तक 170,245 (1 लाख 70 हजार 245) श्रद्धालु पहुंच चुके थे, अब करीब 15 दिन की यात्रा इस बार और बची है। ऐसे में उम्मीद है कि हेमकुंड साहिब पहुंचने वाले यात्रियों का आंकड़ा 2 लाख पहुंच जाएगा, इसके साथ ही हेमकुंड साहिब के कपाट इस बार की यात्रा संपन्न करने के लिए बंद होने की तिथि घोषित हो गई है।
10 अक्टूबर को यात्रा सीजन 2024 के लिए हेमकुंड साहिब के कपाट बंद कर दिए जाएंगे, इसलिए गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ने यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से हेमकुंड आने के लिए समय से प्लान बनाकर आने की अपील की है। गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया, इस समय हेमकुंड साहिब का मौसम बढ़िया है।
मंगलवार को कुल 883 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब के दर्शन करने पहुंचे थे, 119 वाहनों में सवार इन तीर्थयात्रियों ने हेमकुंड साहिब के दर्शन किए। इस यात्रा सीजन में अब तक 24,201 वाहनों से कुल 170,245 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर पहुंचे हैं, हेमकुंड यात्रा के दौरान 4 लोगों को खराब स्वास्थ्य के कारण अपनी जान भी गंवानी पड़ी।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating