पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, टिहरी बांध में क्रूज बोट संचालन में पारदर्शिता रही, विवाद का कोई आधार नहीं
उत्तराखंड:- पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि टिहरी बांध जलाशय में क्रूज बोट संचालन के लिए कुल 23 व्यक्तियों ने आवेदन किया। जांच के बाद जो छह व्यक्ति पात्र पाए गए, उनमें उनका पुत्र सुयश रावत भी है। आवेदन की इस प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता अपनाई गई, इस पर अनावश्यक विवाद पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि किसी को उनके पुत्र के आवेदन करने पर आपत्ति है तो वह उनसे आवेदन वापस लेने का अनुरोध करेंगे।
टिहरी बांध जलाशय में क्रूज बोट संचालन के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के पुत्र के आवेदन का मामला तूल पकड़ने पर उन्होंने एक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की। पर्यटन मंत्री ने कहा कि टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण ने क्रूज बोट संचालन को खुले रूप से आवेदन मांगे थे। इसमें पूरी पारदर्शिता अपनाई गई। इस संबंध में विवाद खड़ा करने वालों को यह पता होना चाहिए कि अभी यह केवल आवेदन ही हैं।
किसी को भी क्रूज बोट संचालन की कोई स्वीकृति नहीं मिली। कुछ राजनीतिक व्यक्तियों ने इसे टेंडर बताकर भ्रम फैलाने का प्रयास किया। इस प्रक्रिया में सरकार की ओर से किसी प्रकार का कोई पैसा नहीं लगना था। यह कार्य निवेश करने वाला स्वयं करेगा। पर्यटन मंत्री ने कहा कि उनका पुत्र उत्तराखंड में निवेश कर स्थानीय व्यक्तियों को रोजगार देने का इच्छुक है। उनका राजनीतिक जीवन हमेशा से बेदाग रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने हमें सिखाया है कि हमें कमल की तरह रहना चाहिए। राजनीति में स्वच्छता एवं शुचिता होनी चाहिए। इसलिए वह अपने पुत्र से आग्रह करेंगे कि वह अपना आवेदन वापस लें, ताकि किसी को भी अनावश्यक विवाद पैदा करने का अवसर न मिले।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating