मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित यात्रा की तैयारी, मंडलायुक्त और डीएम ने पुरानी मंडी चौराहा का निरीक्षण किया
जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताजगंज के पुरानी मंडी चौराहा स्थित राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उनकी प्रस्तावित यात्रा को देखते हुए मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी और डीएम भानु चंद्र गोस्वमी ने पुरानी मंडी चौराहा का निरीक्षण किया।
मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रतिमा की साज-सज्जा के साथ पट्टिकाओं पर अंकित सूचना का बारीकी से निरीक्षण कर लिया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की गलती न हो पाए। उन्होंने मंच और मीडिया गैलरी की जगह देखी और कुर्सियों को सही से लगाने के साथ मोबाइल टायलेट की व्यवस्था के लिए कहा। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए उन्होंने रूट पर पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसीपी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेट्रो के यात्रियों को इस कार्यक्रम के दौरान कोई दिक्कत न हो। वाहन पार्किंग के लिए जगह चयनित करें और साइनेज लगाएं। इस दौरान विधायक जीएस धर्मेश, एसीपी केशव चौधरी, नगर आयुक्त अंकित खण्डेलवाल, एडीएम प्रशांत तिवारी, डीएफओ आदर्श कुमार आदि मौजूद रहे।
विधायक के खिलाफ आक्रोश
तैलिक महासंघ आगरा की बैठक राठौर मंदिर, तुलसी नगर में हुई, जिसकी अध्यक्षता भवानी सिंह राठौर ने की। तय किया गया कि राठौर समाज के सभी लोग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उन्होंने विधायक डॉ. जीएस धर्मेश को लेकर नाराजगी जताई। समाज के लोगों ने कहा कि अगले चुनाव में उनका टिकट न काटा गया तो समाज विरोध करेगा। उन्होंने राठौर समाज के पूर्व राज्यमंत्री शिव कुमार राठौर की प्रतिमा गोबर चौकी चौराहे पर लगाने का संकल्प लिया और कहा कि पूर्व विधायक गुटियारी लाल दुबेश का नाम लोकार्पण पट्टिका पर होना चाहिए था। बैठक में देवेंद्र राठौर, कमल राठौर, साक्षी राठौर, शिव शंकर, राम कुमार, सिद्दो लाल, चंदन सिंह, डीसी राठौर, अशोक राठौर आदि मौजूद रहे।
More Stories
CM Yogi vs Opposition: राम मंदिर मुद्दे पर विधानसभा में बढ़ा सियासी विवाद, योगी ने लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान हुए हंगामे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम...
UP News: प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण को मंजूरी, लखनऊ-नोएडा में बनेंगे यू-हब
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण...
योगी सरकार का पहला Supplementary Budget आज, किसानों और कर्मचारियों के लिए बढ़ सकती है राशि
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। योगी आदित्यनाथ सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला...
2027 चुनाव से पहले भाजपा सर्वे से बढ़ी हलचल, कई विधायकों पर टिकट कटने की चर्चा
मुरादाबाद:- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से कराए जा रहे...
शस्त्र लाइसेंस फाइल गायब होने के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को शस्त्र लाइसेंस की मूल फाइल गायब होने से जुड़े मामले में फिलहाल...
वाराणसी IIT BHU और Navy की नई पहल, समुद्री सुरक्षा की चुनौतियों के लिए विकसित होंगे नए तकनीकी समाधान
वाराणसी:- देश में स्वदेशी रक्षा तकनीक और रिसर्च को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। भारतीय...

Average Rating