गैरसैंण में विधानसभा सत्र में पासधारक को ही परिसर में जाने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एटीएस की टीम तैनात रहेगी। शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान ने गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में विधानसभा सत्र को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें विधानसभा भवन के अंदर और बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून एपी अंशुमान ने निर्देश दिए कि विधानसभा और आसपास के स्थलों को सीसीटीवी कैमरों से कवर किया जाए। साथ ही पुलिस और पीएसी बल तैनात किया जाए। सत्र के दौरान पर्याप्त संख्या में अग्निशमन वाहन, उपकरणों के साथ कर्मचारी नियुक्त किए जाएं। विभिन्न संगठनों की ओर से प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन, घेराव सहित अन्य कार्यक्रमों के दृष्टिगत सीमावर्ती जनपदों के साथ समन्वय कर कार्रवाई की जाए। विधानसभा में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की सुरक्षा उपकरणों से जांच की जाए। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के रहने-खाने की व्यवस्था की जाए। परिसर में पासधारक को चेकिंग, फ्रिसकिंग के बाद प्रवेश दिया जाए। प्रमुख स्थलों पर बीडीएस स्क्वाड से चेकिंग कराई जाए। छोटी-छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जाए। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना कृष्ण कुमार वीके, पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा राजीव स्वरूप, पुलिस उप महानिरीक्षक पी. रेणुका देवी, पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट, पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार मौजूद रहे। विस सत्र में मंत्री, विधायक, अफसरों को नहीं मिलेंगे जनसंपर्क अधिकारी गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान मंत्री, विधायक और अधिकारियों को जनसंपर्क अधिकारी नहीं मिलेंगी। शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई बैठक में ये निर्देश दिए। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation उत्तराखंड में दिन की शुरुआत धूप से, लेकिन शाम को भारी बारिश से मौसम में आई ठंडक महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने किशोरी से दुष्कर्म को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, जांच तेज करने का निर्देश