डीवी डायग्नोस्टिक सेंटर में आग लगने की वजह बनी एंबुलेंस का शॉर्ट सर्किट, दमकल की तत्परता से बची बड़ी आपदा
हल्द्वानी के मुखानी चौराहे के पास डीवी डायग्नोस्टिक सेंटर के बेसमेंट में सोमवार शाम करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। देखते-देखते विकराल हुई आग पर दमकल विभाग ने दो घंटे में काबू पाया। आग लगने से बेसमेंट में खड़ी एंबुलेंस सहित तीन वाहन जल गए। जांच में एंबुलेंस में शॉर्ट सर्किट से अग्निकांड की बात सामने आई है।
पुलिस के अनुसार सोमवार शाम पांच बजे डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक डॉ. तुषार शर्मा ने सेंटर के बेसमेंट से धुआं उठते देखा। उन्होंने तुरंत कर्मचारियों को बुलाया और सेंटर में मौजूद अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। पर आग विकराल होती चली गई। बेसमेंट से निकलता धुएं का गुबार देख मौके पर लोगों में हड़कंप मच गया।
इस बीच नगर स्वास्थ्य अधिकारी निरीक्षण के लिए शहर में निकले थे। उन्होंने भवन से धुआं उठता देख नगर निगम की जेसीबी और कर्मचारी भी बुला लिए। सूचना पर दमकल के चार फायर टेंडर भी मौके पर पहुंचे। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जब तक आग बुझती, तब तक बेसमेंट में बनी पार्किंग में खड़ी एंबुलेंस, एक कार और एक बाइक जल गई। दमकल की टीम ने चार बाइक, एक कार को जलने से बचा लिया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार का कहना है कि मंगलवार को हादसे की जांच की जाएगी। शुरुआती जांच में एंबुलेंस में शॉर्ट सर्किट लग रहा है। पार्किंग में लगे सीसीटीवी से आग के कारणों का पता चल पाएगा। दमकल को 15 दिन पहले ही मास्क, ऑक्सीजन सिलिंडर मिले हैं। सोमवार को जब बेसमेंट में आग लगी तो धुएं के कारण आग बुझाना काफी कठिन था। धुएं के गुबार के कारण पता नहीं चल रहा था कि अंदर कोई फंसा तो नहीं है। इस पर दमकल की टीम के दो सदस्य मास्क, ऑक्सीजन सिलिंडर, स्पेशल गॉगल, मास्क पहनकर बेसमेंट में उतरे। हालांकि अंदर किसी व्यक्ति के फंसे नहीं होने पर टीम ने राहत की सांस ली।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating