मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर हैं। यहां पर वो श्रीराम दरबार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और स्वामी मधुसूदनाचार्य जी महाराज व स्वामी माधवाचार्य जी महाराज की मूर्तियों का अनावरण करेंगे। इसके बाद वह मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान से महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या पहुंचे। यहां से अयोध्या विद्यापीठ कॉलेज की तरफ जाएंगे। मिल्कीपुर में जनसभा के लिए बड़ी संख्या मे लोग आए हुए हैं। बारिश के चलते कार्यक्रम स्थल मार्ग पर कीचड़ हो गया। लोगों को लंबी दूरी पैदल तय कर कार्यक्रम स्थल पर आना पड़ रहा है। पार्किंग काफी दूर होने से लोगों को परेशानी हो रही है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने बांग्लादेश में धार्मिक हिंसा के खिलाफ केंद्र सरकार से उठाए कदम डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान में गैस लीक के बाद मरीजों में भारी चिंता और अराजकता