रसीदपुर गांव में खौफनाक घटना, अपराधियों ने धारदार हथियार और एसिड से एक ही परिवार के चार सदस्यों को निशाना बनाया
बेगूसराय में सोए अवस्था में अपराधियों ने एक ही परिवार के चार लोगों का धारदार हथियार से गर्दन काट दिया। इसमें पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई है जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। इतना ही नहीं अपराधियों ने चारों के शरीर पर एसिड भी डाल दिया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए पीएससी में भर्ती कराया है जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रसीदपुर स्थित चिरंजीवीपुर गांव की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
बताया जा रहा है कि संजीवन महतो अपने सभी परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। तभी सोया अवस्था में अपराधियों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से पति-पत्नी और पुत्र और पुत्री को गर्दन काट दिया। जिसमें पति-पत्नी और पुत्री की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वही पुत्र गंभीर रूप से घायल है। मरने वालों की पहचान संजीवन महतो, संजीता देवी और सपना कुमारी के रूप में हुई है। बेटे अंकुश कुमार की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को दी। मौके बछवाड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि संजीवन महतो ने दो शादी की थी। पहले से एक बड़ा लड़का है। ग्रामीणों का कहना है कि आपसी रंजिश में ही अपराधियों के द्वारा इस बड़ी घटना को अंजाम दिया गया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। अपराधियों ने एसिड भी सभी लोगों के शरीर पर डाला गया है। इससे सभी लोग झुलस गए।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating