मुंबई: मुंबई के उपनगर खार इलाके में एक सात मंजिला इमारत में आज बृहस्पतिवार की सुबह आग लग गयी। फायर बिग्रेड के एक अधिकारी ने बताया कि आग में किसी के झुलसने की खबर नहीं है, लेकिन दमकल कर्मचारियों ने इमारत की छत से चार लोगों को बचाया है। आग खार (पश्चिम) में गुरु गणेश्वर मार्ग स्थित नोथन विला बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में सुबह करीब साढ़े दस बजे लगी। अधिकारी ने बताया कि दमकल की कम से कम आठ गाड़ियां, पानी के टैंकर, एंबुलेंस और अन्य अग्निशमन उपकरण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि इमारत की छत पर फंसे चार लोगों को दमकल विभाग ने दोपहर करीब एक बजे बचाया। अधिकारी ने बताया कि दो घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद चारों तरफ से आग पर काबू पा लिया गया है और इसे बुझाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation आज रात पीएम लाल किले से जनता को करेंगे संबोधित ठगी के मामले में सपा नेता का पूर्व ओएसडी गिरफ्तार