आईआईटी रुड़की में तैनात एक कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। कर्मचारी के परिजनों ने विभाग की एक महिला अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर कर्मचारी के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा भी किया। आईआईटी रुड़की के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (मेहता फैमिली स्कूल) में जूनियर असिस्टेंट के पद पर तैनात शरद पंवार ने मंगलवार देर शाम कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। बुधवार को मृतक कर्मचारियों के परिजन कोतवाली रुड़की पहुंचे, जहां उन्होंने आईआईटी की एक महिला अधिकारी पर कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। मृतक के जीजा संदीप कुमार निवासी अंबाला ने बताया कि शरद की एक अधिकारी उसे परेशान करती थी। इसी को लेकर वह बेहद परेशान था। तंग आकर उसने जान दी है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में मृतक कर्मचारी की पत्नी दीपा ने तहरीर दी है। कोतवाली रुड़की के एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मृतक कर्मचारी के घर में उसकी पत्नी, छह माह की एक बेटी, 3 साल का बेटा व वृद्ध मां है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation केदारनाथ यात्रा बहाली के लिए मुख्यमंत्री धामी की पहल, हेलिकॉप्टर किराये में 25% छूट, पैदल मार्ग पर विशेष ध्यान पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट की स्वर्ण पदक प्रतियोगिता से अयोग्यता