सेलाकुई में छह साल का बच्चा सेप्टिक टैंक में गिरा, अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि की
देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र की शिवनगर बस्ती में एक छह साल का बच्चा खेलते हुए बिल्डिंग के सेप्टिक टैंक में गिर गया। टैंक की सफाई करने वाले कर्मचारियों ने बच्चे को बाहर निकाला। बच्चे को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, शिवनगर बस्ती निवासी एक महिला घरों में सफाई का कार्य करती है। मंगलवार दोपहर महिला अपने छह साल के बच्चे को लेकर एक बिल्डिंग में सफाई का काम करने आई थी। महिला सफाई कर रही थी और बच्चा खेल रहा था। बिल्डिंग के सेप्टिक टैंक का ढक्कन खुला हुआ था। बच्चा खेलते- खेलते टैंक में गिर गया।
बच्चे को खोजते हुए उसकी मां सेप्टिक टैंक तक पहुंची। बच्चे को सेप्टिक टैंक के भीतर देख वह जोर-जोर से चिल्लाते हुए रोने लगी। चिल्लाने और रोने की आवाज सुन कर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। टैंक की सफाई करने वाले कर्मचारियों को मौके पर बुलवाया गया। कर्मचारियों ने बेहोशी की हालत में बच्चे को टैंक से बाहर निकाला। महिला और उनका पड़ोसी बच्चे को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि मृत बच्चे की पहचान शिवनगर निवासी मोहम्मद साहिब पुत्र मजीद के रूप में हुई है। बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating