टोहाना: शहर के डांगरा रोड स्थित बस स्टैंड की जर्जर दीवार गिरने से एक दिव्यांग छात्रा समेत तीन छात्र घायल हो गए। छात्रा को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। अन्य दो छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। घायल छात्रा की पहचान गांव डांगरा निवासी 20 वर्षीय सुदेश के तौर पर हुई है जो दिव्यांग है। वहीं, रोडवेज विभाग के स्टेशन सुपरवाइजर की मानें तो एक महीना पहले दीवार की जर्जर हालत से उच्च अधिकारियों को अवगत करा चुके थे। स्थानीय निवासी हरीश गर्ग ने बताया कि इस दीवार की जर्जर हालत को लेकर महेश जोधा, फुलवंती देवी व अन्य लोग करीब एक महीना पहले रोडवेज विभाग के अधिकारियों को अवगत करा चुके थे। उस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसके चलते यह हादसा हुआ है। इस मामले में लापरवाह लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। कहा कि आईजी कॉलेज में पढ़ाई के लिए जाने वाले विद्यार्थी इसी रास्ते जाते हैं। अधिकारियों को करवा चुके थे अवगत… स्टेशन सुपरवाइजर विनोद कुमार ने बताया कि दीवार पुरानी होने के चलते गिरी है। इससे कॉलेज जाने वाली एक छात्रा घायल हुई है। उसको अस्पताल ले जाया गया। दीवार की जर्जर हालत के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation दून पुलिस ने परीक्षा में नकली उम्मीदवार को पकड़ा, हरियाणा के मुन्ना भाई ने क्लेमेंटाउन में की परीक्षा आपदा प्रभावित उत्तराखंड में सेना और स्थानीय लोगों की साझी कोशिशें, राहत अभियान जारी