रानीपुर में हत्या के फरार आरोपित को गिरफ्तार कर हत्या में उपयोग किए गए बेसबाल बल्ले को किया बरामद
हरिद्वार:- रानीपुर क्षेत्र में मामूली विवाद में बीच बचाव करने गए युवक की पीट-पीट कर हत्या करने में नामजद एक माह से फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया बेसबाल का बल्ला बरामद कर लिया गया है। आरोपित से पूछताछ करने के बाद मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वारदात में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
रानीपुर कोतवाली में एक जुलाई को अनमोल शर्मा पुत्र राधे मोहन शर्मा निवासी राजीव नगर कालोनी कोतवाली ज्वालापुर ने तहरीर दी कि वर्कर हास्टल के सामने मेन रोड पर बीएचईएल में कार के चालक ने उसके दोस्त नितेश झा पुत्र गोल्डन निवासी विष्णु लोक कॉलोनी रानीपुर की मोटरसाइकिल पर टक्कर मार दी थी। आपसी कहासुनी व झगडे़ में अनुज चौधरी व कार में सवार अन्य निवासीगण शिवालिक नगर अज्ञात युवकों ने बेसबॉल के बल्लेर से नितेश झा के सिर पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गए हैं। तहरीर के आधार पर दो युवकों को नामजद करते हुए चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
दो दिन बाद नितेश झा की उपचार के दौरान एम्स अस्पताल दिल्ली में मृत्यु हो गयी। घायल की मौत होने पर पुलिस ने मुकदमे में दर्ज धारा को बढ़ाया गया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए गए। हत्या करने के बाद नामजद आरोपी फरार चल रहे थे।पुलिस टीम लगातार आरोपितों की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही थी।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating