राहत:2930 पदों पर चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड करेगा भर्ती - Uttarakhand Samachar

इस साल उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड 2930 पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करेगा इसके लिए बोर्ड ने पदों के हिसाब से परीक्षा और साक्षात्कार की समय सारिणी जारी की है। इस लिहाज से मई माह में आयुर्वेद विभाग में चिकित्साधिकारियों के 253 पदों की परीक्षा की जाएगी जून व जुलाई महीने में साक्षात्कार होंगे।

चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ0 डीएस रावत ने बताया कि आयुर्वेद, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, होम्योपैथिक, श्रम विभाग में डॉक्टरों, एएनएम, असिस्टेंट प्रोफेसर, एक्सरे टेक्नीशियन के 2930 पदों पर भर्ती की जानी है।आपको बता दें कि इस साल दिसंबर तक सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय सारिणी तय की गई है।

उन्होंने बताया कि एएनएम के 824 पदों पर वर्षवार मेरिट के आधार पर चयन के लिए जुलाई व अगस्त महीने में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। असिस्टेंट प्रोफेसरों के 339 पदों पर सितंबर व अक्तूबर महीने में साक्षात्कार प्रस्तावित किए गए हैं राजकीय मेडिकल कालेजों में स्टाफ नर्सों के 1383 पदों के लिए सितंबर 2022 में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *