उत्तर प्रदेश:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर बस्ती के एक युवक ने रावतपुर की किशोरी का शारीरिक शोषण किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रावतपुर गांव निवासी किशोरी इंटरमीडिएट की छात्रा है। कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के जरिए किशोरी की दोस्ती बस्ती जिले के छावनी सुनवर्षा गांव निवासी अखिलेश जायसवाल से हो गई। अखिलेश ने किशोरी को शादी का झांसा देकर प्रेम संबंध बनाए। फिर रावतपुर के एक होटल में उसका शारीरिक शोषण किया। शादी की बात पर आनाकानी करने पर किशोरी ने संबंध बनाने से इन्कार किया तो आरोपी ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म किया। छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। रावतपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पाक्सो समेत अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विनय मोहन क्वात्रा को अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त वाराणसी में सावन के प्रत्येक सोमवार को सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद, रविवार को होगी पढ़ाई