चारधाम यात्रा में संचालन की तैयारी: गढ़वाल आयुक्त ने दिया निरीक्षण
उत्तराखंड:- चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने निरीक्षण कर कहा, पंजीकरण के दौरान यात्रियों को दो-चार दिन बाद का स्लॉट मिलता है तो उनके रहने, खाने का इंतजाम प्रशासन करेगा। गढ़वाल आयुक्त रविवार शाम पौने चार बजे ट्रांजिट कैंप पहुंचे। कहा, हमें संतुलन बनाकर चलना है। जो यात्री यहां पहुंचे हैं, उन सभी का पंजीकरण कराने के बाद उन्हें दर्शन कराने हैं। धामों के सभी जिलाधिकारी उनके संपर्क में हैं। जैसे वहां से स्थिति सामान्य होने की जानकारी मिलेगी, वैसे यहां से यात्रियों के अलग-अलग समूहों को टुकड़ों में छोड़ा जाएगा।
तीन दिन एकदम भीड़ बढ़ने के सवाल पर कहा, शनिवार और छुट्टियों के कारण कुछ भीड़ आ गई थी। अब स्थिति सामान्य है। यमुनोत्री जाने वाले कुछ यात्रियों को रोकने के सवाल पर कहा, वहां पर ज्यादा भीड़ होने पर कुछ यात्रियों को रोका गया था, स्थिति सामान्य होने पर भेज दिया गया है। निरीक्षण के दौरान ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण की व्यवस्था देखी। नगर आयुक्त शैलेंद्र नेगी ने उन्हें बताया कि 12 काउंटरों पर पंजीकरण किया जा रहा है।
उन्होंने डॉरमेट्री का भी निरीक्षण किया। एक यात्री ने शिकायत की कि सामान रखने की जो आलमारी है, उसमें किसी प्रकार का ताला नहीं है। ऐसे में वह आलमारी में कैश और अन्य सामान नहीं रख पा रहे हैं। आयुक्त ने अपर आयुक्त गढ़वाल नरेंद्र सिंह क्वीरियाल को जल्द ताले मंगाकर लगाने का इंतजाम करने के निर्देश दिए। एक कर्मचारी की ड्यूटी डॉरमेट्री में लगाने को कहा। निर्देशित किया, डॉरमेट्री के चादर और तकिये साफ-सुथरे होने चाहिए। उन्होंने ट्रांजिट कैंप परिसर में लगाए गए शामियाने को देखा। इस मौके पर एसडीएम कुमकुम जोशी, अपर निदेशक पर्यटन वाईएस गंगवार, एआरटीओ अरविंद पांडेय, एआरटीओ मोहित कोठारी, अरविंद श्रीवास्तव, सुधीर जोशी आदि मौजूद रहे।
More Stories
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...
हल्द्वानी में कांग्रेस का हंगामा, पुलिस पर सरकार के एजेंट की तरह काम करने का आरोप
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी कार्यक्रम से पहले प्रदेश में सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस प्रदेश...
नकली डेयरी पर उत्तराखंड FDA की बड़ी कार्रवाई, सैंपलिंग से लाइसेंस रद्द करने तक होगी कार्रवाई
देहरादून: उत्तराखंड में नकली और गैर-दुग्ध डेयरी उत्पादों के कारोबार पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ा फैसला...
साइबर ठगी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस की रणनीति सफल, PMO समीक्षा में बेहतर प्रदर्शन
देहरादून:- साइबर ठगी के मामलों में कुछ मिनट की देरी भी पीड़ित को लाखों रुपये का नुकसान करा सकती है।...
हरिद्वार में फिर सामने आया नकली नोट का मामला, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
हरिद्वार:- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच नकली नोट चलाने की कोशिश का मामला सामने आया है।...
Kanwar Mela 2026: हरिद्वार में 2 करोड़ 64 लाख कांवड़िए पहुंचे, डाक कांवड़ का दौर शुरू
हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेला अपने चरम पर पहुंच चुका है। शिवभक्तों की भारी भीड़ के बीच डाक कांवड़...

Average Rating