बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार सुबह दो अलग-अलग हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बदरीनाथ हाइवे पर एक टैक्सी वाहन दुर्घटनाग्रस्त में दो लोगों की जान चली गई। वहीं चारधाम यात्रियों की बस भी एक वाहन से टकरागई, जिसमें एक की मौत हो गई। बदरीनाथ हाइवे पर एक टैक्सी वाहन देवलीबगड़ के पास दुर्घटनागग्रस्त हो गई। एसडीआरएफ ओर डीडीआरएफ मौके पर पहुंची। वहीं दूसरी तरफ देवप्रयाग कोडियाला के पास एक बस और एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक घायल हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। यहां महादेव चट्टी के पास एनएच 07 (ऋषिकेश- बद्रीनाथ) पर एक बस के नीचे अगली तरफ एक बुलट दबी मिली। मौके पर बुलट सवार दो लोगों में से रिंकू (35) निवासी ब्रह्मपुरी, कोतवाली नगर, हरिद्वार की मौत हो गई। वहीं दिग्विजय सिंह पुत्र रघुनंदन सिंह निवासी उपरोक्त (38) गंभीर रूप से घायल था। पुलिस बल द्वारा तत्काल 108 सेवा के माध्यम से मृतक तथा घायल को एम्स, ऋषिकेश भिजवाया गया। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित थे जिन्हें टेंपो ट्रैवलर में बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। यात्रियों से भरी बस चारधाम यात्रा के बाद बदरीनाथ से हरिद्वार जा रही थी। बस में 32 यात्री सवार थे और अधिकांश महिलाए थी। कोड़ियाला से पहले महादेव चट्टी के पास पीछे से आ रही बुलट में सवार दो लोगों द्वारा बस को ओवरटेक कर आगे निकलने का प्रयास किया गया। इसी दौरान बस द्वारा बुलट को पीछे से टक्कर मार दी गई। बुलट बस के नीचे आ गई। घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली का किया रुख़त, आज होगी एनडीए सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक दून के बिल्डर सतेंद्र साहनी की आत्महत्या मामले में आरोपितों की जमानत पर आज सुनवाई