चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में संचालन की जांच
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सोमवार को व्यस्थाओं का जायजा लेने हरिद्वार चारधाम यात्रा पंजीकरण स्थल पर पहुंचे। चारधाम यात्रा को विभिन्न राज्यों से आए तीर्थयात्रियों को खूब तपस्या करनी पड़ रही है। किसी को टोकन नहीं मिल रहा तो कोई टोकन रहते हुए भी पंजीकरण नहीं करा पा रहा है। हरिद्वार में चारधाम यात्रा के लिए जारी किए जा रहे पंजीकरण के स्लॉट रविवार दूसरे दिन भी कम पड़ गए। दोपहर 12 बजे से पहले ही 1500 यात्रियों का पंजीकरण का कोटा खत्म हो गया। नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा। इससे पहले पुलिस और पीएसी के जवानों ने यात्रियों को समझाने के लिए मोर्चा संभाला।
एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था बनाई तब जाकर यात्रियों के पंजीकरण शुरू हुए। चारधाम यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 20 से 31 मई तक ऑनलाइन और ऑफलाइन के पंजीकरण बंद कर दिए गए थे। 11 दिन बाद शनिवार से चारधाम यात्रियों के लिए ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किए गए थे।
ऋषिकुल मैदान पर बनाए गए काउंटरों पर हर धाम के लिए 1500-1500 स्लॉट जारी किए गए थे। जबकि पहले ही दिन बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने से ये स्लॉट बहुत कम पड़ गए थे। जिससे अधिकांश यात्रियों को बिना पंजीकरण के बैरंग लौटना पड़ा था।
रविवार को भी इतने ही स्लॉट हर धाम के लिए शासन से आवंटित किए। पंजीकरण कराने के लिए सुबह से ही यात्रियों की लाइनें लगने शुरू हो गई। सुबह सात बजे पंजीकरण शुरू हुए, लेकिन यात्रियों में पंजीकरण कराने के लिए मारामारी मच गई। मामला बढ़ता देख मौके मौजूद पुलिस के साथ ही पीएसी के जवानों को भी बुलाना पड़ा। उन्होंने काउंटर पर यात्रियों को ठीक से लाइनों में खड़र कर पंजीकरण का काम शुरू कराया। पर करीब पौने 12 बजे ही पंजीकरण का स्लॉट खत्म हो गए। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating