अस्पताल में भर्ती: अल्मोड़ा बेस अस्पताल से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में - Uttarakhand Samachar

दन्यां क्षेत्र में दिल दहलाने वाला एसिड अटैक का मामला सामने आया है। काम से लौट रहे व्यक्ति के गुप्तांग में अज्ञात ने एसिड डाल दिया। पीड़ित को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस एसिड या अन्य से जले होने के संबंध में चिकित्सकी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

ग्राम अंडोली निवासी लक्ष्मीदत्त पांडे (56) पुत्र देवीदत्त पांडे टैंट हाउस में कैटरिंग का कार्य करते हैं। बीते 22 अप्रैल को वह कार्य से गरुड़ाबांज क्षत्र में गए थे। देर शाम वहां से घर लौटते समय वह रास्ते में कहीं कार्य से रुक गए। इसके बाद उन्होंने अपना कार्य निपटाया। जिसके बाद वह पूरी रात नहीं लौटे।

अगले दिन सुबह वह घर से करीब 200 मीटर दूरी पर बेहोश हालत में मिले। स्वजन ग्रामीणों के साथ मिलकर उन्हें धौलादेवी अस्पताल ले गए। जहां उनके गुप्तांग के जले होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्हें अल्मोड़ा बेस अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। स्वजन पीड़ित को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले गए। जहां मरीज को भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित के पुत्र पूरन पांडे ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों के अनुसार यह एसिड अटैक है।

हालांकि कितन ज्वलनशील है इस संबंध में जांच रिपोर्ट आनी बांकि है। उन्होंने आरोपित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर पीड़ित की बहु नीमा पांडे ने दन्यां थाने में तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *