नई दिल्ली : भारतीय विमानन नियामक (डीजीसीए) ने स्पाइसजेट एयरलाइंस के 90 पायलटों को बोइंग 737 मैक्स एयरक्राफ्ट उड़ाने से रोक दिया है। डीजीसीए ने इन पायलटों इन एयरक्राफ्ट को उड़ाने में सक्षम नहीं माना है।इसके लिए इन्हें दोबारा प्रशिक्षित करने की बात भी कही गई है। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की है कि डीजीसीए ने एयरलाइन के 90 पायलटों को मैक्स एयरक्राफ्ट उड़ाने पर रोक लगा दी है और इन्हें इसके लिए दोबारा ट्रेनिंग दिए जाने की बात भी कही है। डीजीसीए प्रमुख अरुण कुमार ने कहा, ‘फिलहाल हमने इन पायलटों के मैक्स उड़ाने पर रोक लगा दी है और इन्हें दोबारा एयरक्राफ्ट उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाएगी उन्होंने यह भी कहा कि,चूक के लिए जिम्मेवार पाए जाने पर नियामक की ओर से दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Please follow and like us: Post navigation खुद को किया श्रीलंका ने दिवालिया घोषित प्रेम प्रसंग के चलते पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट