केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कोटद्वार में करेंगे चुनावी जनसभा को संबोधित
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को दोपहर दो बजे कोटद्वार भाबर के दुर्गापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में होने वाली इस जनसभा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स कोटद्वार पहुंच गई है। गृहमंत्री के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी 17 अप्रैल को चकराता में जनसभा करेंगे। उनका सहसपुर में भी रोड शो होगा। इससे पहले सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनाव प्रचार को धार देने उत्तराखंड पहुंचे थे। उन्होंने मसूरी में आयोजित जनसभा में टिहरी सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
जेपी नड्डा ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ आज हम आगे बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। कोरोना काल में भारत की ताकत को सबने देखा है। लॉकडाउन लगाया, लोगों को बचाने का काम किया, वैक्सीन बनाई, दुनिया को नई राह दिखाई। देश ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। कई महामारी में वैक्सीन दशकों तक नहीं आई, लेकिन मोदी सरकार ने कोरोना वैक्सीन कम समय मे बनाकर मिसाल कायम की। डिजिटल के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।
More Stories
Bageshwar Weather Alert: भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने बुधवार 5 अगस्त को देहरादून और बागेश्वर...
Uttarakhand BJP Meeting: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, दिल्ली में होगा बड़ा मंथन
देहरादून:- उत्तराखंड भाजपा के लिए बुधवार का दिन संगठनात्मक और राजनीतिक लिहाज से अहम रहने वाला है। प्रदेश भाजपा का...
मतदाता सूची में सुधार की कवायद तेज, नैनीताल में बड़े अधिकारियों के घर भी पहुंचा SIR नोटिस
नैनीताल:- उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) अभियान के तहत मतदाता सूचियों के...
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...

Average Rating