देहरादून में लोक सभा चुनाव-2024 की तैयारियों में तेजी, 51 हजार से ज्यादा लोगों ने सक्षम ऐप डाउनलोड की
देहरादून:- अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए राज्य में 11729 पोलिंग बूथ स्थापित किये जा रहे हैं। इन सभी बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। राज्य में सक्षम ऐप को 51 हजार 373 लोगों ने डाउनलोड किया है। इस ऐप के माध्यम से 1623 लोगों द्वारा डोली के लिए अनुरोध किया गया है। 2437 लोगों द्वारा व्हील चेयर का अनुरोध किया गया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा 3392 मैग्निफाइंग ग्लास की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई गई है। सभी जनपदों में 208 वाहन की व्यवस्था की गई है, जो दिव्यांग व्यक्तियों को बूथ तक लायेंगे और उसके बाद घर तक छोड़ेंगे। मतदान स्थलों पर 14 हजार 32 सहायक उपलब्ध रहेंगे, जो विभिन्न सहायता उपलब्ध करायेंगे। मतदान के दौरान हर बूथ पर ब्रेल आधारित बैलेट पेपर और निर्देशिका उपलब्ध कराई जा रही है। 13 हजार 480 ब्रेल आधारित बैलेट पेपर उपलब्ध कराये गये हैं।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े 505 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से आवेदन किया था। अभी तक 247 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना मतदान पूर्ण कर लिया है। आवश्यक सेवाओं से जुड़े जिन लोगों ने आवेदन किया है, वे 16 अप्रैल 2024 तक अपना मतदान कर सकते हैं।
More Stories
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...
एक्सक्लूसिव: अपराध से पहले भी सत्यापन, बाद में भी, लेकिन वारदात के वक्त कहाँ है पुलिस?
उत्तराखंड में अपराध का ग्राफ जिस तेजी से ऊपर चढ़ रहा है, उसने 'देवभूमि' की शांत छवि पर गहरा दाग...
स्वास्थ्य और सुरक्षा: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्लान।
उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 का बिगुल बज चुका है। देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म करते हुए...
हादसा: रुड़की में चलती कार में लगी आग से इलाके में दहशत, कार पूरी तरह खाक।
हरिद्वार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गुरुवार, 19 फरवरी की शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रुड़की क्षेत्र में एक चलती...

Average Rating