प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड की हरिद्वार लोकसभा सीट पर प्रचार करने के लिए अब 11 अप्रैल को आएंगे। उनकी चुनावी जनसभा हरिद्वार स्थित भल्ला इंटर कॉलेज में होगी। पीएम का कार्यक्रम तय होने के बाद पार्टी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 11 अप्रैल को होने वाली चुनावी सभाएं टाल दी हैं। योगी अब या तो 11 अप्रैल से पहले उत्तराखंड आएंगे या इसके बाद की किसी तिथि पर प्रचार करेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने पीएम की रैली तय होने की पुष्टि की है। बता दें कि पहले प्रधानमंत्री मोदी की 12 अप्रैल को जनसभा का कार्यक्रम बना था। वहीं योगी का 11 अप्रैल को रुड़की, श्रीनगर और किच्छा में चुनावी सभाएं करने का कार्यक्रम था। अब योगी के प्रचार कार्यक्रम में बदलाव किया जा रहा है। माना जा रहा है कि योगी या तो 10 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं या फिर उनकी 13 या 14 अप्रैल को चुनावी सभाएं होंगी। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation आईडीपीएल पुलिस चौकी में खड़े पुराने वाहनों में लगी अचानक आग भाजपा का आरोप: ‘कांग्रेस चुनावी बुराई को छिपा रही, नेताओं और कार्यकर्ताओं का पलायन’