राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा उत्तराखण्ड विधानसभा में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक को मंजूरी प्रदान करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप हमारी सरकार नागरिकों के हितों के संरक्षण और उत्तराखण्ड के मूल स्वरुप को बनाए रखने के लिए संकल्पित है। निश्चित तौर पर प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू होने से सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलने के साथ ही महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न पर भी लगाम लगेगी और प्रदेश में सामाजिक समानता की सार्थकता को सिद्ध करते हुए समरसता को बढ़ावा मिलेगा। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation बीजेपी सरकार की उपलब्धि, यूसीसी विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी उत्तराखण्ड में वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों को प्राथमिकता