केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक: उत्तराखंड में कांग्रेस की पांच सीटों के लिए सर्वे का प्लान
उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस 10 मार्च के बाद प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरे चरण की बैठक 10 व 11 मार्च को प्रस्तावित है। स्क्रीनिंग कमेटी ने दावेदारों की छंटनी के पैनल में 16 नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे हैं। इसमें पांच नामों पर समिति की बैठक में फैसला लिया जाएगा। शुक्रवार को कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, नागालैंड, तेलंगाना, लक्ष्यद्वीप, सिक्किम, त्रिपुरा समेत अन्य राज्यों में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है।
इसमें उत्तराखंड शामिल नहीं है। केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक 10 व 11 मार्च को नई दिल्ली में होनी है, जिसमें उत्तराखंड की पांचों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होने की संभावना है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा व टिहरी सीट पर प्रत्याशियों के नामों पर गहन विमर्श हो चुका है।पांचों सीटों पर कुल 42 नेताओं व पदाधिकारियों ने टिकट के लिए दावेदारी की थी। बैठक में चर्चा के बाद 16 नामों का पैनल तय किया गया।
स्क्रीनिंग कमेटी में इसमें से भी नामों की छंटनी करेगी। जिसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे। 10 मार्च के बाद प्रत्याशियों की घोषणा होने की संभावना है। प्रदेश महिला कांग्रेस के महासचिव शिवानी थपलियाल ने टिहरी संसदीय क्षेत्र से टिकट के लिए दावेदारी की है, जबकि पौड़ी गढ़वाल सीट से महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने टिकट के लिए दावा किया है।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating