40 से अधिक विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर किया अनुरोध, बजट सत्र देहरादून में कराया जाए
उत्तराखंड :- उत्तराखंड विधानसभा के अधिकांश विधायक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानमंडल भवन में बजट सत्र आहूत करने के पक्ष में नहीं हैं। करीब 7841 फीट की ऊंचाई पर स्थित भराड़ीसैंण की कंपकंपा देने वाली ठंड ने अधिकांश विधायकों के वहां जाने के इरादों को ठंडा कर दिया है। 40 से अधिक विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि इस बार का बजट सत्र देहरादून में कराया जाए। बता दें कि विधानसभा ने ही यह संकल्प पारित कर रखा है कि बजट सत्र भराड़ीसैंण स्थित विधानमंडल भवन में ही होगा।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के चलते धामी सरकार फरवरी में ही बजट सत्र आहूत करने की सोच रही है। हालांकि अभी सरकार ने इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है, लेकिन आधिकारिक सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है, उसके मुताबिक 26 फरवरी से विधानसभा के बजट सत्र की घोषणा हो सकती है। लेकिन विधानसभा सत्र कहां होगा, इस बारे में तस्वीर अभी साफ नहीं है। पिछला बजट सत्र होने के बाद गैरसैंण में फिर कोई विधानसभा सत्र नहीं हुआ। पिछले एक साल के दौरान वहां सिर्फ 15 अगस्त, राज्य स्थापना दिवस या 26 जनवरी पर हुए समारोह ने वहां पसरे सन्नाटे को तोड़ा है।
More Stories
Bageshwar Weather Alert: भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने बुधवार 5 अगस्त को देहरादून और बागेश्वर...
Uttarakhand BJP Meeting: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, दिल्ली में होगा बड़ा मंथन
देहरादून:- उत्तराखंड भाजपा के लिए बुधवार का दिन संगठनात्मक और राजनीतिक लिहाज से अहम रहने वाला है। प्रदेश भाजपा का...
मतदाता सूची में सुधार की कवायद तेज, नैनीताल में बड़े अधिकारियों के घर भी पहुंचा SIR नोटिस
नैनीताल:- उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) अभियान के तहत मतदाता सूचियों के...
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...

Average Rating