पीएमओ ने प्रधानमंत्री के पिथौरागढ़ दौरे का “मिनट टू मिनट” कार्यक्रम किया जारी
पिथौरागढ़:- आज पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। बागेश्वर से कनालीछीना तक नेशनल हाईवे डबल लेन बनाया जाएगा। इसके अलावा सोमेश्वर में 100 बेड का उपजिला अस्पताल और चंपावत में 50 बेड का अस्पताल बनेगा। प्रधानमंत्री सब्जी और फल उत्पादन के लिए पॉली हाउस योजना और सेब बगीचे बनाने के लिए प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ भी करेंगे। पीएमओ ने प्रधानमंत्री के पिथौरागढ़ दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया है। बृहस्पतिवार को मोदी पिथौरागढ़ में जनसभा करने के साथ कुमाऊं क्षेत्र के विकास के लिए 4200 करोड़ की विभिन्न योजनाओं की सौगात देंगे।
टनकपुर से घाट तक भूस्खलन क्षेत्रों के ट्रीटमेंट कार्य, एसडीआरएफ में फायर सेफ्टी इंफ्रास्ट्रेक्चर और रेस्क्यू उपकरणों का विस्तारीकरण, 20 मॉडल कॉलेज, 15 हॉस्टल और कंप्यूटर लैब, हल्द्वानी स्टेडियम में हॉकी मैदान, मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम, पिथौरागढ़ के हाट कालिका गंगोलीहाट, नैनीताल के नैना देवी मंदिर के अवस्थापना विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा कौसानी-बागेश्वर सड़क, धारी-डोबा-गिरिछीना सड़क, अल्मोड़ा-पनार, टनकपुर-घाट सड़क का लोकार्पण करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएमजीएसवाई के तहत निर्मित सड़कों और पुलों का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) यूआरआरडीए कर्मेद्र सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़ में पीएम मोदी पीएमजीएसवाई स्टेज टू के तहत 514.71 किमी लंबाई की 70 सड़कों का लोकार्पण करेंगे। इन सड़कों का निर्माण 282.65 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसके अलावा 32.17 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 15 पुलों का लोकार्पण भी प्रधानमंत्री करेंगे। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर 2021 को इन सड़कों और पुलों का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही अपनी उत्तराखंड यात्रा के दौरान किया था।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating