बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंगलवार को डाले जाएंगे वोट, रविवार शाम को प्रचार प्रसार लग गई रोक
बागेश्वर : बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार का शोर रविवार शाम पांच बजे थम गया। पांच सितंबर को होने वाले मतदान के लिए जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री ने जनसभा कर भाजपा के लिए वोट मांगे। कांग्रेस नेताओं ने भी जनसंपर्क किया। उपचुनाव में 118311 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 60028 पुरुष और 58283 महिला वोटर शामिल हैं। मतदान पांच सितंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि पांच सितंबर तक जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। बाहर की विधानसभा के वे लोग जो यहां के वोटर नहीं हैं उन्हें जिला छोड़ने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विधानसभा क्षेत्र के बाहर का कोई भी व्यक्ति बागेश्वर में मौजूद पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी लोग मतदान कर सकें इसके लिए मतदान तिथि को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। सोमवार को सभी 188 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया जाएगा।
More Stories
काशीपुर में दर्दनाक हादसा, टैंकर की टक्कर से स्कूली छात्र की मौत; चालक पुलिस हिरासत में
रुद्रपुर/काशीपुर: काशीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। आईटीआई थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार...
धराली आपदा की पहली बरसी: शहीदों को श्रद्धांजलि, 101 पौधे रोपे और मंदिर को लेकर बड़ा ऐलान
उत्तरकाशी:- धराली आपदा की पहली बरसी पर जिला प्रशासन ने आपदा प्रभावित क्षेत्र के पुनर्वास के साथ-साथ क्षेत्र की ऐतिहासिक...
बौराड़ी बस अड्डे पर पुनर्विकास अभियान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
नई टिहरी :- टिहरी गढ़वाल के नई टिहरी स्थित बौराड़ी बस अड्डे (आईएसबीटी) में बुधवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति...
चमोली में लगातार बारिश से कई सड़कें प्रभावित, BRO की टीमें मौके पर
उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जिले...
लैंड पूलिंग से लेकर पर्यटन परियोजनाओं तक, एमडीडीए बोर्ड ने लिए बड़े फैसले
देहरादून में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 114वीं बोर्ड बैठक में शहर और आसपास के क्षेत्रों के नियोजित विकास से...
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बारिश का असर, हाईवे पर मलबा और बोल्डरों की भरमार
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार...

Average Rating