मसूरी: उत्तराखंड की धामी कैबिनेट बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी को तहसील का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव रखा था जिससे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। जिसके लिए मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। मंत्री ने कहा अब मसूरी के लोगों को अपने जरूरी दस्तवेजों के लिए देहरादून के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ज्ञात हो, कि मसूरी को तहसील का दर्जा देने की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी। वहीं लंबे अर्से से शहरवासी मसूरी को तहसील बनाने की मांग कर रहे थे। बृहस्पतिवार को जैसे ही कैबिनेट ने मसूरी को तहसील बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई शहर में खुशी की लहर छा गई। शहर के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने सरकार के फैसले का स्वागत किया और शहरवासियों को बधाई दी। लोगों का कहना है कि तहसील बनने के बाद शहर के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी और शहर की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation धामी कैबिनेट में इन अहम फैसलों पर लगी मुहर राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री धामी जारी करेंगे गुलदारों की संख्या के आंकड़े