रूद्रपुर में सोते हुए पति पत्नी का युवक ने किया धारधार चाकू से वार - Uttarakhand Samachar

रूद्रपुर : उत्तराखंड से एकबार फिर दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां रूद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प में एक युवक ने घर में घुस कर धारधार चाकू से पति-पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी। हल्ला सुनाई देने पर बुजुर्ग सास को भी पेट पर चाकू मार कर घायल कर दिया। फिलहाल बुजुर्ग महिला का सिविल लाइन स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर उच्चधिकार्यो ने मौके पर पहुंच दिशा निर्देश दिए। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

शिवनगर वार्ड नंबर 7 ट्रांजिट कैम्प रुद्रपुर में संजय यादव (38) अपनी पत्नी सोनाली (34) और दो बच्चों अन्नू व जय के साथ रहते हैं। बीती रात 11 बजे करीब सो गए। बेटी अन्नू संजय और सोनाली के साथ तो बेटा जय नानी गौरी मंडल के साथ दूसरे कमरे में सोया था। रात लगभग दो बजे पड़ोस में पूर्व में किराए पर रहने वाला युवक चाकू ले घर में घुस गया। उसने संजय का धारधार चाकू से गला रेत हत्या कर दी। संजय के चिल्लाने पर सोनाली और बेटी अन्नू की नींद खुल गई। युवक ने सोनाली की भी गला और हाथ की नस रेत कर हत्या कर दी। साथ ही पीठ में भी वार किए। अन्नू चिल्लाते हुए बाहर भागी तो नानी गौरी मंडल की भी नींद खुली और वो कमरे में आई सास को हमलावर ने चाकू से वार कर दिया। चाकू पेट मे लगने से वह घायल हो कर गिर गई। घर में मची चीख पुकार सुन कर पड़ोसी पहुंचे तो हमलावर चाकू लहराते हुए फरार हो गया।

सूचना पर एसएचओ सुंदरम शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल गौरी मंडल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई है। सीओ सिटी अनुषा बडोला ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों की जानकारी ले कर दबिश दे उसे पकड़ने के प्रयास में जुटी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *