अमर शहीद मनोज राणा की 10वीं पुण्यतिथि पर मंत्री गणेश जोशी ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि
देहरादून:- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राजपुर निवासी अमर शहीद मनोज राणा की 10वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। गौरतलब है कि शहीद मनोज राणा भारतीय सेना के 2/4 गोरखा राइफल में तैनात थे और वर्ष 2013 में आज ही के दिन एक आतंकी हमले में जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में वह शहीद हो गए थे।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा बलिदानी की कोई जाति या धर्म नहीं होता, बलिदानियों का सम्मान उनकी यादों को संजोए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। मंत्री ने आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में सेना के आधुनिकीकरण को भी नया आयाम दिया जा रहा है और रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अभूतपूर्व काम किया जा रहा है।
मंत्री ने कहा देश की सुरक्षा में तैनात हर पांचवां सैनिक उत्तराखंड से होता है, देश को जब-जब जरूरत पड़ी उत्तराखंड के वीरों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। मंत्री ने कहा प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देहरादून के गुनियाल गांव में सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। सैन्य धाम का मुख्य गेट देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से बनाया जा रहा है। मंत्री जोशी ने कहा जब यह सैन्य धाम बनकर तैयार होगा जैसे चारों धामों के दर्शन करने लोग आते हैं, उसी तरह सैन्य धाम को देखने भी आएंगे। मंत्री ने कहा शहीद मनोज राणा के बलिदान हमेशा याद किया जाएगा।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating