हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज का गेट नंबर 10 गंगा के तेज बहाव को ना झेल पाने के चलते टूटा
हरिद्वार:- पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश से उफनाई गंगा जहां हरिद्वार में चेतावनी स्तर पर बह रही है वही हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज का गेट नंबर 10 गंगा के तेज बहाव को ना झेल सका और आज शाम टूट गया।
हरिद्वार में भीमगोडा बैराज उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के द्वारा संचालित होता है ऐसे में अचानक बैराज के गेट के टूटने की खबर से हड़कंप मच गया मौके पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के आला अधिकारी पहुंच गए है यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बकायदा पूरी घटना की लीपापोती करना भी शुरू कर दिया है।
अधिकारियों का कहना है कि पुराने हो चुके गेट को बदलने के लिए स्वीकृति मिल चुकी थी लेकिन कांवड़ मेले में भारी यातायात जाम के चलते यह गेट यहां नहीं आ सके। पहाड़ों में हो रही भारी बारिश के बीच भीमगोड़ा बैराज का गेट टूटना यूपी सिंचाई विभाग की घोर लापरवाही साबित कर रहा है।
बताया जा रहा है कि सन 1984 में यह गेट लगाए गए थे और यह जर्जर हो चुके थे जिनको बदलने के लिए बकायदा उत्तर प्रदेश शासन में स्वीकृति भी मिल चुकी थी लेकिन समय से यह गेट नहीं बदले जा सके।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating