स्वास्थ्य सचिव ने दिए निर्देश SDM के माध्यम से अस्पतालों का औचक निरीक्षण सुनिश्चित करें
देहरादून : मानसून की दस्तक के साथ ही बीमारियों ने भी दस्तक दे दी है। बरसात ने मलेरिया और डेंगू का खतरा बढ़ा दिया है। जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छर पनप सकते हैं। समय पर उपचार न मिलने पर दोनों बीमारी जानलेवा साबित हो सकती हैं। जिसको लेकर उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। वहीं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने डेंगू को लेकर सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है कि SDM के माध्यम से अस्पतालों का औचक निरीक्षण सुनिश्चित करें और स्वास्थ्य विभाग को समय में समय पर अवगत कराए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए हैं और ये टीम एक अभियान के तहत जहां-जहां भी पानी इक्ट्ठा होता है और लार्वा होता है तो लार्वे को नष्ट करने का काम करेंगे।
हमारे पूरे राज्य में करीब 1,460 डेंगू मरीज के लिए आइसोलेशन बेड आरक्षित किए हुए हैं। हमने सभी अस्पतालों में इसका उपचार मुफ्त में कराने की व्यवस्था कराई है।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating