हरिद्वार से कांग्रेस प्रदेश महामंत्री, पूर्व दायित्वधारी ने थामा बीजेपी का दामन

Read Time:2 Minute, 48 Second

हरिद्वार :-   उत्तराखंड कांग्रेस को हरिद्वार से बड़ा झटका लगा है। पूर्व दायित्वधारी मनोहरलाल शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ऋषिपाल बालियान समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, पार्षद, सहकारी समितियों के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इन सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इसके साथ ही भाजपा का सदस्यता अभियान शुक्रवार को तीसरे चरण में प्रवेश कर गया।

May be an image of 6 people and text

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में आने वाले सभी जनों का पूरा सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत को श्रेष्ठ बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री मोदी ने अतुलनीय कार्य किए हैं। उन्होंने महाजनसंपर्क अभियान समेत पार्टी के अन्य कार्यक्रमों में प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

May be an image of 1 person and temple

पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने कहा कि विजन को मिशन में बदलने का जो माद्दा प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाया है, उसे भारत ने जाना और विश्व ने माना है। उन्होंने नवागंतुक सदस्यों से कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में आए हैं। राष्ट्र सेवा के मिशन में सभी को सहयोग करना है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने सभी नए सदस्यों को महाजनसंपर्क अभियान के तहत टोल फ्री नंबर पर मिस्ड काल भी करवाई। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, विधायक विनोद चमोली, प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, आदित्य चौहान, मधु भट्ट, शोभाराम प्रजापति आदि उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *