देवभूमि में बढ़ते लव जिहाद के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री ने गृह और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ की बैठक
देहरादून:- उत्तराखंड में बढ़ते लव जिहाद की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रूख अपनाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कोई सॉफ्ट टारगेट नहीं है, यहां लव जिहाद जैसी गतिविधियां नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बीते दिन गृह और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की और लव जिहाद की घटनाओं पर रिपोर्ट मांगी। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को सत्यापन अभियान को कड़ाई और तेजी के साथ चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान समय-समय पर जारी रहे और यदि कोई संदिग्ध पकड़ में आए तो उसकी जांच करके सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछले दो-तीन महीनों में लव जिहाद की घटनाएं बढ़ी हैं।
इसकी वजह के सवाल पर सीएम ने कहा, धर्मांतरण कानून लाने के बाद ऐसे मामलों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में जनसांख्यिकीय बदलाव हुआ है। राज्य में किसी भी तरह के संदिग्ध लोगों को आने से रोकने के लिए पुलिस को सत्यापन अभियान दोबारा चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लव जिहाद सरीखे मामलों में किसी भी प्रकार की ढ़ील नहीं दी जाए और सख्त कार्रवाई हो।
सीएम ने कहा कि लव जिहाद जैसे मामलों को लेकर राज्य के लोगों में जागरूकता बढ़ी है। यह देखने में आया जिन परिवारों में ऐसी घटनाएं हुईं, उन्होंने आगे आकर इसका प्रतिकार करना शुरू किया। सरकार सख्ती से काम करेगी और ऐसी घटनाओं को आगे नहीं बढ़ने देगी। उत्तराखंड में लोग भाईचारे से रहते हैं। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि यहां लव जिहाद जैसी गतिविधियां होंगी। ऐसे मामलों में सरकार बेहद सख्ती से कार्रवाई करेगी। संदिग्धों को अब हर प्रकार की जांच से गुजरना होगा।
More Stories
संतों ने दिया आशीर्वाद, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए भारत के संकल्प को मिला समर्थन
हरिद्वार: भारत को वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ प्रस्तावित विशेष कांवड़ यात्रा को...
उच्च शिक्षा के विकास पर केंद्र-राज्य के बीच अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर सकारात्मक संकेत
देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को नई...
धामी कैबिनेट में आज स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर भी मंथन, डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है।...
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...

Average Rating