केदारनाथ धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन नए पंजीकरण पर 15 जून तक लगी रोक
केदारनाथ: केदारनाथ धाम में ठहरने की सीमित संख्या है, लेकिन इससे कई गुणा अधिक तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। इसी कारण नए पंजीकरण पर रोक लगानी पड़ी।
उत्तराखंड सरकार ने मौसम खराब होने और श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के कारण केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए ऑनलाइन नए पंजीकरण पर 15 जून तक रोक बढ़ा दी है। अब तीर्थयात्री 16 जून के बाद ही यात्रा के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। इस बार चारधाम यात्रा में मौसम की चुनौतियां सामने आ रही हैं, बावजूद इसके श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। खासकर केदारनाथ धाम में ठहरने की सीमित संख्या है, लेकिन इससे कई गुणा अधिक तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। इसी कारण नए पंजीकरण पर रोक लगानी पड़ी। इससे पहले तीन जून तक ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों तरह के पंजीकरण पर रोक लगाई गई थी।
अब तक चारधाम के लिए हुए 38 लाख से ज्यादा पंजीकरण
चारधाम यात्रा के लिए अब तक 38.87 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ धाम के लिए 13.16 लाख, बदरीनाथ धाम के लिए 11.51 लाख पंजीकरण शामिल हैं। केदारनाथ धाम में अब तक 6.46 लाख और बदरीनाथ में 5.24 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा श्रद्धालुओं से आग्रह है कि मौसम की जानकारी प्राप्त कर यात्रा शुरू करें। बीच-बीच में बारिश व बर्फबारी हो रही है। यात्रियों को कहीं परेशानी होगी तो यात्रा के संचालन में लगे लोगों को भी दिक्कत होगी। सरकार का प्रयास है कि चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम व सुरक्षित हो।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating