बागेश्वर उपचुनाव से पहले प्रदीप टम्टा बोले मैं बागेश्वर उपचुनाव नहीं लड़ूंगा
बागेश्वर : बागेश्वर विधानसभा से उप चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने पूरी तरह से मना कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह किसी भी विधानसभा से एमएलए का चुनाव नहीं लड़ेंगे। साथ ही इच्छा जताई है कि यदि संगठन उनको चुनाव लड़ाने की पैरवी करेगा तो वह अल्मोड़ा लोकसभा सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, जिसकी वह तैयारी कर रहे हैं।
इस बयान से साफ है कि बागेश्वर उपचुनाव मैदान में कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट में रणजीत दास के लिए चुनावी रण साफ होते हुए दिखाई दे रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में रणजीत दास ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और इसी सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला था।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनावी अखाड़े में उतरेगी कहां की बागेश्वर पिछले लंबे समय से विकास की बाट जोह रहा है जो कांग्रेस के समय बेस अस्पताल खुला था वहां आगे नहीं बढ़ पाया है साथ ही कहा कि सड़कों की हालत भी खस्ता है इन्हीं तमाम मुद्दों को लेकर कॉन्ग्रेस उपचुनाव में उठाएगी।
बता दें कि कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद बागेश्वर विधानसभा सीट पर आने वाले समय में उपचुनाव होगा जिसको लेकर बीजेपी कांग्रेस युद्ध स्तर पर रणनीति अख्तियार कर रही है हालांकि अभी चुनाव आयोग से इसकी कोई अधिसूचना नहीं आई है लेकिन दोनों पार्टियों का कहना है कि जैसे ही अधिसूचना जारी होगी उसके बाद प्रत्याशियों कभी भी ऐलान कर देंगे।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating