पहाड़ में गर्जना के साथ बिजली चमकने और हवाओं के साथ हल्की बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

Read Time:1 Minute, 31 Second

उत्तराखंड में मौसम की शुरूआत आज चटख धूप के साथ हुई, वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल को मौसम बदलेगा। विभाग ने पहाड़ में गर्जना के साथ बिजली चमकने और हवाओं के साथ हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ब्रिकम सिंह ने उत्तराखंड चारधाम आने वाले तीर्थयात्रियों को सुझाव देते हुए कहा कि यात्रा पर आने से पहले मौसम की सटीक जानकारी लें। केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट पर मौसम की जानकारी प्रत्येक दिन साझा की जा रही है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, मैदान के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश का अनुमान है। इसके अलावा गर्जना के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से जान-माल को हानि होने की भी संभावना जताई गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *