मां यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए मंत्री रेखा आर्य हुई रवाना

Read Time:1 Minute, 21 Second

यमुनोत्री धाम : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा सुचारू है, वहीं चारों धामों में तीर्थयात्रियों की लगातार भीड़ उमड़ रही है। इसके साथ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर हैं। आज सुबह कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य सपरिवार पैदलमार्ग से यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए रवाना हुईं। मां यमुना के दर्शन करने के बाद वह उत्तरकाशी के लिए रवाना होंगी और वहीं, रात्रि विश्राम कर गुरुवार को गंगोत्री धाम में मां गंगा के दर्शन करेंगी।

चारधाम यात्रा ने एकबार फिर मौसम साफ होने के चलते रफ्तार पकड़ ली है। ऑफलाइन पंजीकरण के लिए ऋषिकेश में भी काउंटरों पर भीड़ उमड़ रही है। आज मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के तीर्थयात्रियों का दल ऋषिकेश पहुंचा। इस दौरान तेज धूप में ही सैकड़ों तीर्थयात्री पंजीकरण काउंटर पर लाइन में लगे रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *