मणिपुर से सकुशल जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे 14 छात्रों समेत 17 लोग - Uttarakhand Samachar

मणिपुर से 14 छात्रों समेत 17 लोग सकुशल देहरादून पहुँच गए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पहुँचने पर सभी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार की त्वरित मदद से ही वे सभी इतना जल्दी सुरक्षित देहरादून पहुँच सके। एयरपोर्ट पर डोईवाला एसडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने सभी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जिसके बाद सभी को जिला प्रशासन के वाहनों से आईएसबीटी देहरादून भेजा गया। जहां से उन्हें बस के माध्यम से गंतव्यों तक भेजा जाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *