शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के इस बड़े ऐलान के बाद शिक्षकों में मिलेगी बड़ा राहत - Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड में शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादलों के लिए तबादला एक्ट लागू होने के बाद पहली बार इस साल 10 साल से सुगम, दुर्गम में तैनात सभी शिक्षकों के तबादले होंगे। सरकार की ओर से शिक्षकों के तबादलों के लिए 10 प्रतिशत से अधिक तबादले न किए जाने का प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मुताबिक इस वर्ष जो तबादले होंगे नई तबादला नियमावली नहीं बल्कि तबादला एक्ट के तहत होंगे। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का बड़ा बयान सामने आया है। शिक्षा मंत्री ने कहा शिक्षकों क़ो इस ट्रांसफर सत्र में हम बड़ी राहत देने जा रहें है मंत्री धन सिंह के अनुसार हम 10 प्रतिशत का प्रतिबन्ध इस बार ख़त्म करने जा रहें है।

मंत्री के अनुसार इस बार पहाड़ो में कई सालो से तैनात शिक्षकों क़ो हम मैदानो में लाने का काम करेंगे इसके अलावा मैदानो में सालो से जमे शिक्षकों क़ो हम पहाड़ो में भेजनें का काम करेंगे, मंत्री ने साफ कह दिया है कि इस बार हम स्थानांतरण नीति में बदलाव कर रहें है इसलिए शिक्षकों क़ो इस बार राहत महसूस करनी चाहिए।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *