उत्तराखंड परिवहन निगम प्रबंधन चारधाम यात्रा डयूटी पर लगे परिवहन कर्मियों को निगम देगा अतिरिक्त दैनिक भत्ता

Read Time:1 Minute, 51 Second

चारधाम यात्रा की डयूटी करने वाले चालक-परिचालकों व तकनीकी कर्मचारियों को उत्तराखंड परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से प्रोत्साहन योजना के तहत अतिरिक्त दैनिक भत्ता दिया जाएगा। चारधाम यात्रा मार्ग पर बस संचालन करने वाले चालक व परिचालक को प्रतिदिन 350 रुपये अतिरिक्त भत्ता मिलेगा। गुरुवार को निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि चारधाम यात्रा में बसों के सुचारू संचालन के लिए देहरादून मंडल के साथ नैनीताल व टनकपुर मंडल से चालक-परिचालकों और तकनीकी कर्मचारियों को ऋषिकेश डिपो में तैनात किया गया है।

सरकार के आदेश पर प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि जो भी चालक-परिचालक यात्रा मार्ग पर बस संचालन करेगा, उसे प्रतिदिन अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा। इसके साथ ही नैनीताल व टनकपुर मंडल से जो चालक-परिचालक ऋषिकेश बुलाए गए हैं, यदि वह चारधाम मार्ग पर नहीं गए और उनसे स्थानीय मार्ग पर बस संचालन कराया गया तो उन्हें 250 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा। वहीं, नैनीताल व टनकपुर मंडल से ऋषिकेश बुलाए गए तकनीकी, लिपिक, प्रवर्तन व अन्य कर्मचारियों को भी 250 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *