यूकेएसएसएससी परीक्षा घोटाले के मास्टरमाइंड हाकम सिंह की हरिद्वार में चिन्हित की गई संपत्ति को हरिद्वार जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार रेखा आर्या ने कुर्क कर दी है। उत्तराखंड एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने हरिद्वार तहसीलदार को इस संपत्ति का रिसीवर नियुक्त किया था। जिसपर तहसीलदार ने आज मौके पर पहुंच कर इस संपत्ति को कुर्क कर ली। प्रशासन की इस कार्रवाई से अन्य आरोपियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर नकेल कसने के क्रम में एक बार फिर प्रशासन ने एक बड़े नकल माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है एसटीएफ की छानबीन में सामने आया था कि नकल माफिया हाकम सिंह ने परीक्षा घोटालों से प्रदेश भर में करोड़ों की जायदाद बनाई और हरिद्वार से लेकर देहरादून व उत्तरकाशी आदि जिलों में बेशकीमती संपत्तियां खरीदी है। जिसके बाद आरोपी पर शिकंजा कसने के लिए हाकम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। अवैध कमाई से अर्जित की गई संपत्ति की खोजबीन के दौरान हाकम की हरिद्वार के रानीपुर झाल क्षेत्र में भी एक प्लॉट और निर्माणाधीन भवन होने की जानकारी एसटीएफ को मिली थी। तहसीलदार रेखा आर्या का कहा कि कुर्की की कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर की गई है इस संपत्ति पर डीएम द्वारा तहसीलदार को रिसीवर नियुक्त किया गया है जिसके बाद मौके पर पहुंचकर हमने इस प्रॉपर्टी की जांच की और इसे फिलहाल कुर्क कर लिया है मौके पर यह दो प्लॉट अलग-अलग है जिन पर निर्माण कार्य चल रहा था इस संपत्ति पर अब नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation S.I.T. की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है, हमारा लक्ष्य हर दोषी को सलाखों के पीछे भेजना है – एसएसपी अजय सिंह जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए निर्देश