S.I.T. की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है, हमारा लक्ष्य हर दोषी को सलाखों के पीछे भेजना है – एसएसपी अजय सिंह
पटवारी पेपर लीक प्रकरण में थाना कनखल पर दर्ज मु0अ0स0-12/2023 धारा 409, 467, 468, 420, 471, 120 बी भा.द.वि. व ¾ परीक्षा निवारण व 8 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में फरार चल रहे 50000/- के इनामी अभियुक्त डेविड पुत्र साधु राम निवासी बाकरपुर थाना लक्सर हरिद्वार को S.I.T. टीम ने पकड़ने में सफलता हासिल की है।
अपने साथियों के साथ मिलकर पटवारी/लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों से लाखों रुपए व एजुकेशन डॉक्युमेंट प्राप्त कर उन्हें बिहारीगढ़ स्थित रिसॉर्ट में परीक्षा की तैयारियां कराने के मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे अभियुक्त डेविड के विरुद्ध माननीय न्यायालय स्पेशल जज सतर्कता देहरादून द्वारा गिरफ्तारी का अधिपत्र जारी किया गया था तथा आईजी गढवाल रेंज श्री करण सिंह नगन्याल द्वारा 50,000/- (पचास हजार रुपए) का इनाम घोषित किया गया था।
गिरफ्तारी के लिए लगातार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही S.I.T. टीम ने अभियुक्त को भगवानपुर क्षेत्र से दिनांक 19 मार्च 2023 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर जे.ई. भर्ती परीक्षा में भी अभ्यर्थियों से लाखों रुपये की धनराशी लेकर प्रश्न पत्र लीक किये जाने व षड़यन्त्र में शामिल होने की पुष्टि हुयी है। वन दरोगा भर्ती पेपर लीक प्रकरण में अभियुक्त डेविड ब्लूट्रुथ से नकल कराने के मामले में जेल भेजा गया था। साथ ही नौकरी के नाम पर ठगी कर रकम ऐठने का मामला प्रकाश में आने पर कोतवाली लक्सर में दर्ज मुकदमें में भी अभियुक्त डेविड वांछित है।
नाम पता अभियुक्त-
1- डेविड पुत्र साधु राम निवासी बाकरपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating