दून में रात से बारिश, कई इलाकों पर हुई ओलावृष्टि
उत्तराखंड:- उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज के बीच मैदानों में अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि दुश्वारी बढ़ा रही है। पहाड़ों में हल्की वर्षा और बर्फबारी से ठिठुरन लौट आई है। वहीं रात भर रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। राजधानी देहरादून में सुबह की शुरूआत बारिश के साथ हुई, हरिद्वार और रुड़की में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में पानी भी भर गया। उधर, कुमाऊं के अच्च हिमालयी क्षेत्र और केदारनाथ में बर्फबारी भी हुई।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते शुक्रवार शाम से ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। यहां कई जिलों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।
बर्फबारी का येलो अलर्ट
आने वाले चार दिनों में भी मौसम का रुख बदला रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले चार दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। 20 और 21 मार्च को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ हिमपात हो सकता है। जिसका असर ठंड के रूप में मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकेगी।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating