मौसम का बदला मिजाज, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना
अगले पांच दिन तक उत्तराखंड में मौसम खराब रहेगा, वहीं मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 16 से 20 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ओलावृष्टि और बिजली गिरने से जान-माल के खतरे की संभावना बन सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। हल्की बारिश और तापमान में कमी आने के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी
चमोली जिले में बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट बदली और बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश हुई जिससे ठंड बढ़ गई। जोशीमठ, गोपेश्वर, पोखरी, नंदानगर आदि क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। मंडल घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देर शाम तक बारिश और बर्फबारी होती रही।
More Stories
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...
हल्द्वानी में कांग्रेस का हंगामा, पुलिस पर सरकार के एजेंट की तरह काम करने का आरोप
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी कार्यक्रम से पहले प्रदेश में सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस प्रदेश...
नकली डेयरी पर उत्तराखंड FDA की बड़ी कार्रवाई, सैंपलिंग से लाइसेंस रद्द करने तक होगी कार्रवाई
देहरादून: उत्तराखंड में नकली और गैर-दुग्ध डेयरी उत्पादों के कारोबार पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ा फैसला...
साइबर ठगी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस की रणनीति सफल, PMO समीक्षा में बेहतर प्रदर्शन
देहरादून:- साइबर ठगी के मामलों में कुछ मिनट की देरी भी पीड़ित को लाखों रुपये का नुकसान करा सकती है।...
हरिद्वार में फिर सामने आया नकली नोट का मामला, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
हरिद्वार:- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच नकली नोट चलाने की कोशिश का मामला सामने आया है।...
Kanwar Mela 2026: हरिद्वार में 2 करोड़ 64 लाख कांवड़िए पहुंचे, डाक कांवड़ का दौर शुरू
हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेला अपने चरम पर पहुंच चुका है। शिवभक्तों की भारी भीड़ के बीच डाक कांवड़...

Average Rating