चारधाम यात्रा में अलग यूनिफार्म में नजर आएंगे डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ
सुप्रसिद्ध चारधाम यात्रा जल्द ही शुरू होने जा रही है, जिसको लेकर चारधाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए इस बार स्वास्थ्य विभाग डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए अलग यूनिफार्म तैयार कर रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से यूनिफार्म का डिजाइन और रंग तय करने के लिए एजेंसियों से परामर्श लिया जा रहा है।
चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। परंपरा के अनुसार गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खुलते हैं। 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया पड़ रही है लेकिन दोनों धाम के कपाट खुलने का मुहूर्त समय की घोषणा मंदिर समितियों के माध्यम से की जाएगी।
चारधाम यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधा
इस बार केंद्र और राज्य सरकार का फोकस चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने पर है। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर जहां मेडिकल हेल्थ कैंप और डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पैदल मार्ग पर तैनात डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ को श्रद्धालु आसानी से पहचान सके।
इसके लिए पहली बार चारधाम यात्रा मार्ग पर तैनात होने वाले डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ के अलग यूनिफार्म तैयार करने की कवायद चल रही है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार का कहना है कि यूनिफार्म के लिए कंसलटेंसी एजेंसियों के साथ भी परामर्श लिया जा रहा है।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating