रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश की आर्थिकी को सशक्त बनाने के लिए कृषि, बागवानी, उद्योग, व्यापार आदि समूह के प्रतिनिधियों से संवाद किया और उनके सुझाव एवं विचारों से अवगत हुए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस संवाद से प्राप्त होने वाले सुझावों को आगामी बजट में समावेश करने के प्रयास किए जायेंगे। इससे 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने में भी निश्चित रूप से मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर सीमित हैं इसलिये हमें स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार देने को आंदोलन बनाना होगा। समस्याओं का भी हमें मिलकर समाधान ढूंढना है। हमारा प्रयास अंत्योदय की अवधारणा को सर्व स्पर्शी विकास के साथ पूर्ण करने का है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में भारत के अमृत काल का लक्ष्य भी देश व देशवासियों को विकास के नये शिखर पर पहुंचाना है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगतिशील देश के रूप में पहचान बना रहा है। इस अवसर पर वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, दिलीप जावलकर, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में विषय विशेषज्ञ एवं अधिकारी गण उपस्थित रहे। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation 13 दिनों में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए हुए 2 लाख पंजीकरण जनवरी 2024 से दिल्ली और देहरादून का सफर तय होगा केवल 2 घंटे में