अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को स्कूल, आंगनबाड़ी, पंचायत घर, पब्लिक वेलनेस सेंटर में जल आपूर्ति, वॉश बेसिन, शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा गांवों में आपूर्ति किए जाने वाले जल की गुणवत्ता की टेस्टिंग समयबद्धता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव पिथौरागढ़ जिले में पीलिया के मामलों का संज्ञान लेते हुए पिथौरागढ़ सहित सभी जिलों में कुंओं की टेस्टिंग तथा क्लोरीफिकेशन के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही जिलाधिकारियों को जल जीवन मिशन के सम्बन्ध में फॉरेस्ट किलेयरन्स के मामलों को शीघ्र से शीघ्र निस्तारण के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी जल जीवन मिशन को मार्च 2024 से पहले पूर्ण करने के लिए इस मिशन की ऑनरशिप लें तथा इसमें सभी जनपदीय अधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने जिलों में जल जीवन मिशन की रेगुलर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल विभाग एवं जल संस्थान को राज्य के शहरी क्षेत्रों में नालियों से गुजरने वाली पुरानी पाइपलाइन की जांच के भी निर्देश दिए हैं।
एसीएस ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जल जीवन मिशन के सम्बन्ध में सेंक्शनड डीपीआर तथा पूर्ण कार्यों के बीच गैप नही रहना चाहिए। बैठक में सचिव पेयजल डॉ. नितेश कुमार झा, अन्य उच्चाधिकारी तथा विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
More Stories
Roorkee News: नेशनल हाईवे पर दो बाइक सवारों की भिड़ंत, दोनों कांवड़ियों की मौके पर मौत
रुड़की/रुद्रपुर: उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के बीच रुड़की से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सिविल लाइंस कोतवाली...
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून-बागेश्वर-नैनीताल-चंपावत में ऑरेंज अलर्ट जारी
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की बारिश लगातार जारी है। कई इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित...
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...

Average Rating