उत्तराखंड जन एकता पार्टी के नेता कनक धनै पर लगा दुष्कर्म का आरोप
ऋषिकेश: पूर्व केबिनेट मंत्री के बेटे और उत्तराखंड जन एकता पार्टी के नेता कनक धनै पर महिला से मारपीट और दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जल्द पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराएगी। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास भी तेज कर दिए हैं।
रायवाला पुलिस के मुताबिक देहरादून निवासी एक 30 वर्षीय शादीशुदा महिला ने इसकी लिखित शिकायत की है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी कनक धनै से सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर बातचीत हुई। इस बीच कनक ने अप्रैल 2021 में देहरादून में उससे मुलाकात की। इसी मुलाकात के दौरान दुष्कर्म का आरोप है। इसके बाद कनक ने महिला का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया।
महिला के मुताबिक डिप्रेशन में आने पर उसने सुसाइड का प्रयास भी किया। महिला का आरोप है कि बीती 13 जनवरी को छिद्दरवाला में कनक धनै ने मुलाकात के दौरान उससे मारपीट की, जिस पर वह शिकायत लेकर थाने पहुंची। पुलिस के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए कनक धनै के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 323 के तहत दुष्कर्म और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating