बारिश को लेकर राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी
उत्तराखंड राज्य में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया हैं, राजधानी देहरादून में सुबह की शुरूआत कोहरे के साथ हुई साथ ही आसमान में बदल छा रखें हैं, वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य के लिए 23 जनवरी से 27 जनवरी तक मौसम का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने स्पेशल प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते 23 से 27 जनवरी राज्य के कई जनपदों में बारिश के साथ ही पहाड़ों में बर्फबारी का अनुमान है। विशेषकर 24 और 25 जनवरी को चरम गतिविधि के साथ बारिश/बर्फबारी/आंधी चलने की संभावना है। जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड के चमोली और पिथौरागढ़ जिलों और देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में पृथक स्थानों पर। इन जिलों में 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी हिमपात होने की संभावना है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज बौछार के साथ आंधी आने की संभावना।
वहीं 23 जनवरी से अगले चार दिन 27 जनवरी तक मैदान से लेकर पहाड़ तक जोरदार बारिश के साथ ही उच्च हिमालयी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती हैउत्तराखंड के उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले।
कई स्थानों पर ओलावृष्टि/बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले।
More Stories
संतों ने दिया आशीर्वाद, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए भारत के संकल्प को मिला समर्थन
हरिद्वार: भारत को वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ प्रस्तावित विशेष कांवड़ यात्रा को...
उच्च शिक्षा के विकास पर केंद्र-राज्य के बीच अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर सकारात्मक संकेत
देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को नई...
धामी कैबिनेट में आज स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर भी मंथन, डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है।...
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...

Average Rating